वेद मानव जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाता है – यज्ञ देव

अजमेर ! पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के स्वामी यज्ञ देव ने कहा कि वेद मानव जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली लाता हैी वेद मानव जीवन को सुख पूर्वक व्यतीत करने के लिए सबसे बड़ा महत्वपूर्ण साधन है।
स्वामी यज्ञ देव आज जयपुर रोड भिनाय कोठी में महर्षि दयानंद निर्माण न्यास स्मारक द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ के दुसरे दिन आमजन की वेद के प्रति जिज्ञासाओं पर संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वेदों में व्यक्तिगत पारिवारिक सामाजिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक व्यवस्था परस्पर संबंध आदि विषयों पर विस्तृत ज्ञान भरा हुआ है !
उन्होंने कहा कि वेद की उत्पत्ति सृष्टि के आदि में मानव की प्रथम पीढ़ी को श्रुति के रूप में चार ऋषियों के द्वारा ईश्वर ने प्रदान की तभी से यह श्रवण परंपरा से चलती रही साथ ही ताम्रपत्रों भोजपत्र आदि का के बाद कागज के पत्रों में पुस्तक रूप में मानव समाज को उपलब्ध हुई है। वस्तुत वेद समस्त सत्य विद्याओं का ग्रंथ या क्षेत्र के लोगों के लिए सीमित नहीं है अपितु यह ज्ञान सूर्य प्रकाश के समान समस्त सृष्टि का पोषण एवं कल्याणकारी है।
उन्होंने कहा कि जब कोई इंजीनियर यंत्र का निर्माण करता है तो वह यंत्र किस उपयोग के लिए बना है और उसको उपयोग में लेने की क्या रीति नीति है उसे दूसरा कोई व्यक्ति नहीं बता सकता उसी प्रकार इस समाज संसार को किस लिए बनाया गया है इस बात की पूर्ण जानकारी ईश्वर ने हमें वेद के रूप में प्रदान की है।
न्यास के कार्यकारी प्रधान पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाह्ती ने बताया कि तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ के दूसरे दिन प्रात कालीन सत्र में योग सत्र अपरान्ह कालीन सत्र में यज्ञ एवं असाध्य रोगों पर निशुल्क परामर्श एवं सायं कालीन सत्र मे वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ किया गया।
सामवेद पारायण यज्ञ में पतंजलि योगपीठ के हरिद्वार के स्वामी यज्ञ देव एवं विप्र देव के सानिध्य में पूरन चंद आर्य मुकेश कुमार माहेश्वरी बलवीर सिंह तवर जय सिंह गहलोत विजय सिंह राजेश आर्य योगेश आर्य डॉ सुनील गोयल के द्वारा किया गया। आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक वैद्य बाल स्वरूप गर्ग द्वारा असाध्य रोगों पर परामर्श दिया!
व्यास के मंत्री सोम रत्नआर्य ने बताया कि सामवेद पारायण यज्ञ के समापन समारोह में राज्यसभा सदस्य सांसद जयन्त चौधरी पूर्णाहुति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एडवोकेट जसराज जयपाल करेंगे

error: Content is protected !!