पहली बार होगा सामूहिक पाठ
=======================
केकड़ी 19 जून (पवन राठी)हिन्दू उत्सव समिति के तत्त्वावधान में शनिवार 25 जून रात्री 8 बजे सामूहिक रूप से घंटाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ होगा।
हिन्दू उत्सव समिति द्वारा इस आयोजन को भव्य बनाने और अधिक से अधिक लोगो को इससे जोड़ने के लिए तैयारियां जोर शोर से जारी है।
विभिन्न समाजों और धार्मिक संगठनों के साथ संपर्क साधना आयोजको द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है।