केकड़ी 19 जून (पवन राठी)केकड़ी नगर पालिका की साधारण सभा 23 जून2022 को दोपहर 3 बजे पंचायत समिति सभागार में आहूत की गई है।
पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के हंगामेदार होने की पूर्ण संभावना है क्योंकि सत्तापक्ष सभी प्रस्तावों को सर्व सम्मति से पौरित करवाना चाहेंगा जब कि विपक्ष के पार्षद कुछ प्रस्तावों पर विरोध की रणनीति बनाने में जुट चुका है। इसके अलावा सत्ता पक्ष के कुछ पार्षद भी एजेंडे के कुछ प्रस्तावों का विरोध कर रहे है।
वैसे इस बात की संभावना नगण्य है कि साधारण सभा में पार्षद गण खुल कर बोल सके।
फिलहाल तो पालिका की साधारण सभा को लेकर पक्ष विपक्ष के पार्षदों की बैठकों का दौर मंथन के लिए शुरू हो चुका है अब देखना यह है कि इन मंथन बैठकों से अमृत निकलता है या विष का वमन होता है इसके लिए 23 जून तक का इंतजार करना ही होगा।
पालिका अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सैनी ने बताया कि बैठक में मृत कर्मचारियो के आश्रितों की नियुक्ति -सहायक कर्मचारियों के स्थायी करण–स्वछ भारत मिशन व अन्य शहरी प्रोजेक्ट की जानकारियों एवम अवलोकन हेतु सदस्यों के भ्रमण–पालिका के बिखरे भूखंड सहित विभिन्न योजनाओं की नीलामी हेतु विचार–विकास कार्यो की स्वीकृति व अनुमोदन-पालिका कर्मचारियों को भूखंड आवंटन-स्ट्रीट लाइट क्रय करने – पालिका चौराहों सर्कलों आदि के नामकरण पर विचार-पालिका के सामुदायिक भवनों/स्थलों के उपयोग हेतु शुल्क निर्धारण –भूमि आवंटन के लिए प्राप्त आवेदनों आदि बिंदुओं पर विचार कर निर्णय लिए जाएंगे।