भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है – राठौड़

अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के बयान पर कहां कि भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है।
निगम के अध्यक्ष राठौड़ ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि खुद भाजपा कांग्रेसी नेताओं से युक्त है और धनबल सत्ता एवं सत्ता का प्रलोभन देकर कांग्रेसी नेताओं की भाजपा में भर्ती कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने नीजि स्वार्थ के लिए लोकतंत्र में संविधान की धज्जियां उड़ा रही है !धर्म के नाम पर राजनीति कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को 5 दिनों में 50 घंटे पूछताछ कर प्रताड़ित किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी देश में गलत परंपरा कायम कर रही है जिसके भविष्य में घातक परिणाम होंगे।
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने अग्निपथ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वेतन एवं पेंशन की बचत करने के लिए केंद्र सरकार यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है है।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर 4 वर्ष में से मात्र पौने तीन साल की ड्यूटी पर कार्य करेगा ! छह माह प्रशिक्षण नौ माह अवकाश के बाद अग्निवीर मात्र पौने तीन साल ही ड्यूटी कर पाएगा यह है। यह आर्मी की परंपरा संस्कृति नैतिकता और सैद्धांतिक मूल्यों पर खरी नहीं है।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर को भूतपूर्व सैनिक भी नहीं माना जाएगा एवं 4 साल बाद में क्या करेगा यह विचारणीय प्रश्न है ! केंद्र सरकार ने राजनीतिक दलों को विश्वास में लिए बगैर विशेषज्ञों की राय लिए बगैर अपने निजी स्वार्थ के लिए अग्नीपथ योजना लागू करने का ऐलान किया है। जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है एवं युवाओं में आक्रोश है।

धर्मेंद्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम
मोबाइल +917340608744

error: Content is protected !!