अजमेर! नगर निगम अजमेर के वार्ड 62 में नगर निगम अजमेर की महापौर श्रीमती बृजलता हाडा ने विधिवत पूजा अर्चना कर विकास कार्यों के निर्माण का शुभारंभ किया। वार्ड 62 के क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि वार्ड में 10 लाख की लागत से विकास कार्यों का निर्माण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत नालियों का निर्माण एवं अन्य कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मांगीलाल खींची,प्रेम भाटी,अमरचंद खींची,राकेश बघेड़,प्रभु दयाल भाटी,चंपालाल दगदी,विनोद जी गढ़वाल,अरुण तुनवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति वरिष्ठ जन महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।