विशाल निःशुल्क नेत्र जांच व मेडिकल शिविर का आयोजन दिनांक 29.6.2022 बुधवार
आज दिनांक 28 जून 2022 – स्वामी संत हिरदारम पुष्कर राज के आशीर्वाद स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी के प्रेरणा व मार्गदर्शन जिला अंधा निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग व स्वामी दांदूराम साहिब दरबार (ट्रस्ट ) सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर के तत्वाधान में जीव कल्याण सेवा समिति रजि के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र जांच व मेडिकल शिविर का आयोजन दिनांक 29.6.2022 बुधवार को स्वामी दांदूराम साहिब दरबार जतोई दरबार नगीना बाग, अजमेर में किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए शिविर के महासचिव राजकुमार केसवानी ने बताया मोतियाबिंद के ऑपरेशन, दवाइयां, नजर के चश्मे बिल्कुल निःशुल्क दिए जाएंगें शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सहाय व सहयोगी टीम, होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. दीपिका मोरयानी सहयोगी भाविका मोरयानी और दंत रोग विषेशज्ञ डॉ. सार्थक माथुर, डॉ. पिंकी माथुर अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेगे। संस्था पदाधिकारियों ने शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। क
शिश बोदवानी ने बताया जिन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जायेगा उन मरीजों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया जाएगा। मरीजों के जाने व आने की व्यवस्था और खाना पीना रहना निःशुल्क रहेगा। षिविर मंे उपचार कराने वाले मरिजो को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
राजकुमार केसवानी
महासचिव
7375855264