विधान में हुई सप्तम वलय की हुई पूजा,चढ़ाए गए 512 अर्ग
==================================
केकड़ी28 जून (पवन राठी ), बोहरा कॉलोनी स्थित श्री ऋषभदेव जिनालय में छ दिवसीय भव्य सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ मंगलवार को चौथे दिन प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी सुनील कुमार शास्त्री मानपुरा के निर्देशन में पूर्ण भक्ति भाव मनाया गया। विधान के चतुर्थ दिन प्रातः मंगलाष्टक,श्रीजी का अभिषेक एवं मंगल शांति धारा व नित्य पूजा हुई। महामंडल विधान पूजा के दौरान सप्तम वलय की पूजा की गई। जिसमें 512 अर्ग चढ़ाए गये। विधान व महायज्ञ में समाज के राजेन्द्र गदिया ,धनकुमार सोगानी,अमित गदिया ,कैलाश सोनी मेवदा वाले ,प्रेमचंद कासलीवाल ,राजकुमार अजमेरा ,महावीर गदिया सापला वाले ,दिलीप पाटोदी,मुन्नादेवी पाटनी ,इंदु बाकलीवाल,मंजू बज,सूरज देवी पांडया आदि साधर्मी मौजूद रहे।