*अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती से आगमन/प्रस्थान करेगी*
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद जन साधारण एक्सप्रेस, आगराकैंट/ग्वालियार-अहमदाबाद व अहमदाबाद-आगराकैंट/ग्वालियर रेलसेवायें अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेषन से आगमन/प्रस्थान करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 12547, आगराकैंट-साबरमती रेलसेवा दिनांक 11.07.22 से आगराकैंट से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 12.05 बजे आगमन करेगी।
2. गाडी संख्या 22547, ग्वालियर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 10.07.22 से ग्वालियर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 12.05 बजे आगमन करेगी।
3. गाडी संख्या 12548, साबरमती-आगराकैंट रेलसेवा दिनांक 11.07.22 से अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन से 16.50 बजे प्रस्थान करेगी।
4. गाडी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवो दिनांक 12.07.22 से अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन से 16.50 बजे प्रस्थान करेगी।
5. गाडी संख्या 15269, मुजफ्फरपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 14.07.22 से मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 07.20 बजे आगमन करेगी।
6. गाडी संख्या 15270, साबरमती-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 16.07.22 से अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन से 17.55 बजे प्रस्थान करेगी।
*02 जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार*
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 02 ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 09039/09040, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 06.07.22 से 27.07.22 (04 ट्रिप) तक एवं अजमेर से दिनांक 07.07.22 से 28.07.22 (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
2. गाडी संख्या 09067/09068, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.07.22 से 25.07.22 (04 ट्रिप) तक एवं उदयपुर सिटी से दिनांक 05.07.22 से 26.07.22 (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
*नोटः- इन रेलसेवाओं के संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।*
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की बैठक स्थगित
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2022 की प्रथम बैठक जो दि. 30.06.2022 को आयोजित की जानी थी, उसे अपरिहार्य कारणों से अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई है ।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर