रक्तदान शिविर में जुटेंगे रक्त वीर–1 जुलाई को होंगे दो रक्तदान शिविर

केकड़ी 29 जून(पवन राठी)1 जुलाई को जिला अस्पताल केकड़ी में दो रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।
एक शिविर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ द्वारा चिकित्सक दिवस के उपलक्ष् में होगा तो दूसरा शिविर ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
सेवारत चिकित्सक संघ के शिविर संयोजक एवम पी एम ओ डॉ जी एल पुरी और संघ के अध्यक्ष डॉ मुनीश जैन ने बताया की चिकित्सक दिवस पर यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के स्टेट मार्केटिंग हेड रामराज शर्मा ने बताया कि शिविर समय सुबह 8 बजे से 3 बजे तक रहेगा।इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्रो से बड़ी संख्या में रक्तवीरो द्वारा रक्तदान किया जाएगा।

error: Content is protected !!