यू एम आई डी(UMID) कार्ड हेतु विशेष शिविर सम्पन्न

सेवानिवृत एव कार्यरत रेल कर्मचारियों के लिए यूनीक मेडिकल आईडेंटिफिकेशन (UMID) कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 28.06.2022 से 30.06.2022 तक मंडल रेल चिकित्सालय, अजमेर में किया गया। रेल कर्मचारियों की सुविधा हेतु मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार परसुरामका के आदेश पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री हेमंत सुलानिया के निर्देशन में इस शिविर में यू एम आई डी(UMID) कार्ड बनाने हेतु 258 कार्यरत और सेवारत रेल कर्मचारी उपस्थित हुए जिनमें से 135 कर्मचारियों द्वारा आधार कार्ड, फोटो, पी पी ओ की प्रति, पेंशनर स्लिप व अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने पर व यू एम आई डी पोर्टल पर अपलोड कर यूएमआईडी मेडिकल कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई | शिविर में यू एम आई डी(UMID) कार्ड बनवाने सम्बन्धित आ रही समस्याओं का निराकरण भी इस विशेष शिविर में किया गया | कार्यरत और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने लिए यू एम आई डी कार्ड बनाए जाते हैं।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!