केकड़ी 1 जुलाई (पवन राठी)बार एसोसिएशन केकड़ी ने 28 जून को उदयपुर में कन्हैयालाल की हुई निर्मम हत्या की घोर निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया कि हत्यारो की कोई भी वकील पैरवी नही करेगा।
बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि इस जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र फांसी की सजा दी जाए और घटना में लिप्त सभी पुलिस एवम प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।इसके साथ ही मृतक कन्हैया लाल के आश्रितों को आर्थिक सहायता एवम परिवार के एक सदस्य को राज्य सरकार सरकारी नोकरी दे।
इस अवसर पर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ चेतन धाबाई हेमंत जैन राजेन्द्र अग्रवाल पवन राठी परवेज नकवी सीताराम कुमावत रेहान नकवी अब्दुल सलीम गौरी रहीम गौरी शिव प्रताप सिंह रामावतार मीणा महासचिव विशाल राजपुरोहित रोडुमल सोलंकी सुरेंद्र सिंह धन्नावत विजयेंद्र पाराशर सहित बार के सभी पाधिकारी एवम सदस्यगण उपस्थित थे।