राजकीय पी जी कॉलेज में 5 नए विषय स्वीकृत और नए पद हुए स्वीकृत

केकड़ी 2 जुलाई (पवन राठी)राज्य सरकार की बजट 2022-23में की गई घोषणाओं की पालना में पी जी कॉलेज में 5 नए विषय शुरू करने की स्वीकृति जारी की गई है और अध्ययन के लिए नए पदों का भी सर्जन किया गया है।इसके साथ ही अब स्नातकोत्तर स्तर पर 7 विषयो में अध्ययन संभव हो सकेगा।वर्तमान में केवल इतिहास और राजनीति शास्त्र में ही अध्ययन की सुविधा थी।
पी जी कॉलेज प्राचार्य डॉ पीयूष कुमार गुप्ता ने बताया कि नए विषय शुरू होने से छात्रों को अध्ययन के लिए अन्यत्र नही जाना पड़ेगा।
नए शुरू किये जाने वाले विषयो में स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी साहित्य भूगोल प्राणी शास्त्र रसायन शास्त्र और वनस्पति शास्त्र है।
डॉ गुप्ता ने यह भी बताया कि कॉलेज में प्रयोगशाला सहायक के 4 प्रयोगशाला वाहक के 4 नए पद राज्य सरकार द्वारा सृजित किये जा चुके है।

error: Content is protected !!