कांग्रेसियों ने की अनिता भदेल की बयानों की निंदा
अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष विजय जैन पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल अशोक बिंदल महेश चौहान श्याम प्रजापति सचिव सागर मीणा अकुंर त्यागी एवं डॉ संजय पुरोहित ने अजमेर दक्षिण की भाजपा विधायक श्रीमती अनिता भदेल के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि उदयपुर घटनाक्रम में कन्हैया लाल के हत्यारे रियाज के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया एवं भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रही है और भारतीय जनता पार्टी का घिनौना चेहरा आम जनता के सामने आ गया है।
उन्होंने बताया कि हत्यारे रियाज भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की अजमेर दक्षिण की विधायक श्रीमती अनिता भदेल राजस्थान सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए हत्यारे रियाज का कांग्रेस से सम्बन्ध जोड़कर झूठा आरोप लगाया है।
कांग्रेसियों ने बताया कि विधायक अनिता भदेल ने हत्यारे रियाज पर बयान जारी कर शंका और संशय प्रकट किया है कि हत्यारा कांग्रेसी का रिश्तेदार होने के कारण संभवत न्याय नहीं होगा। जबकि संपूर्ण प्रकरण की जांच केंद्र सरकार की एजेंसी एनआईए कर रही है एवं राजस्थान सरकार जांच में पूर्ण सहयोग कर रही है !भाजपा विधायक अनिता भदेल को केंद्र सरकार की जांच एजेंसी एनआईए पर भी शंका और संशय है !विधायक भदेल द्वारा संवैधानिक पद पर बैठकर गैर जिम्मेदाराना बयान देना पद की गरिमा के अनुरूप नहीं हैी यह उन्हें शोभा नहीं देता है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बयानों में स्पष्ट कर दिया है कि हत्यारा किसी भी धर्म जाति संप्रदाय का हो एवं कितना ही बड़ा आदमी हो बख्शा नहीं जाएगा ! लेकिन भाजपा की कलाई खुलने के बाद उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहा है। विधायक अनिता भदेल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर आम जनता को गुमराह कर रही है।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी उदयपुर घटनाक्रम पर राजनीतिक रोटियां सेक रही है। अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा पर संप्रदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने पर कड़ी फटकार लगाई है कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर संपूर्ण मामले में हस्तक्षेप कर नूपुर शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर देश एवं प्रदेश में बढ़ रहे सांप्रदायिक तनाव एवं उन्माद पर लगाम लगाने की एवं नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विजय जैन
निवर्तमान अध्यक्ष
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
मोबाइल नंबर 9414002529