श्री संगममति माताजी चातुर्मास स्थापना कार्यक्रम की पत्रिका का भव्य विमोचन

आनंद नगर जैन मंदिर में आज गणिनी आर्यिका गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी ससंघ के सानिध्य में चतुर्मास स्थापना कार्यक्रम की पत्रिका का भव्य विमोचन हुआ निर्मल सेठी महेश गंगवाल सुनील जैन एवं नरेश गंगवाल ने संगम मति माताजी के पावन सानिध्य में विमोचन किया सुनील जैन होकरा ने बताया कि चातुर्मास मुख्य कलश कैलाश चंद निर्मल कुमार अरविंद सेठी परिवार एवं वात्सल्य भोज सहयोगी शशि महेश सुयोग गंगवाल परिवार होंगे दोनों परिवारों का सम्मान भी किया गया
संगम मति माताजी ने प्रवचन देते हुए कहा कि गलतियों से ही इंसान सीखता है लेकिन वही गलती अगर दोबारा करता है तो उसकी यह अज्ञानता है विनय शील पुरुष सदैव विनय को धारण करता है विनय ही नम्रता को लेकर आता है जीवन में विनय धरण आवश्यक है
आज के प्रवचन कार्यक्रम के सोनीका भैंसा अर्चना गंगवाल सरला लुहाडिया मंजू गोधा सूर्यकांता सेठी निर्मल गंगवाल नरेश गंगवाल राजकुमार बज आदि उपस्थित थे प्रातकाल माताजी के मंगल प्रवेश में आनंद नगर जैन समाज ने पाद प्रक्षालन कर कर माता जी का भव्य स्वागत किया माताजी की आहार चर्या आनंद नगर स्थित निर्मल पटवारी के निवास पर हुआ
9 जुलाई को होगा भव्य चतुर्मास मंगल प्रवेश आनंद नगर जैन मंदिर से विद्यासागर तपोस्थली छतरी योजना के लिए भव्य मंगल प्रवेश कार्यक्रम जुलूस के रूप में होगा सभी से निवेदन है प्रवेश कार्यक्रम में जरूर पधारें

error: Content is protected !!