जन्मदिन पर उनका अभिनंदन समारोह भी हुआ
अजमेर। दैनिक भास्कर अजमेर के संपादक डॉ रमेश अग्रवाल की पुस्तकों चकल्लस और सिटी रिपोर्टिंग का विमोचन मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध पत्रकार एवं मैनेजमेंट फंडा कॉलम के लेखक एन. रघुरामन और अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यंग्य कवि संपत सरल ने किया। पुस्तक चकल्लस का परिचय मशहूर गजलकार गोपाल गर्ग ने दिया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुंजल ने पुस्तक सिटी रिपोर्टिंग की संक्षिप्त समीक्षा के साथ युवा पत्रकारों व पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। लोकार्पण के वक्त कार्टूनिस्ट रामबाबू माथुर भी मंच पर मौजूद थे।
पुस्तकों के लेखक डॉ रमेश अग्रवाल ने दोनों पुस्तकों के लेखन की पृष्ठभूमि बताते हुए अपने जीवन के उन प्रसंगों का भी जिक्र किया जिनसे उन्होंने सीख ली। युवा पत्रकारों की खातिर उन्होंने कहा पत्रकार की कलम तीखी और बोली विनम्र होनी चाहिए।
कार्यक्रम के दूसरे चरण अभिनंदन समारोह में डॉ अग्रवाल के बारे में लिखित पुस्तक के बारे में समारोह के संयोजक उमेष चौरसिया ने जानकारी दी। पूर्व सांसद औंकार सिंह लखावत, प्रसिद्ध हास्य कवि रासबिहारी गौड, वरिश्ठ पत्रकार गिरधर तेजवानी ने डॉ अग्रवाल की उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व षिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, पूर्व षिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, पद्मश्री सी पी देवल, पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल व डॉ श्रीगोपाल बाहेती, अजमेर नगर निगम की वर्तमान मेयर श्रीमती हाडा व पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, अजमेर नगर परिशद के पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह षेखावत व कमल बाकोलिया, संघ महानगर प्रमुख सुनिल दत्त जैन, पूर्व जिला प्रमुख सत्यकिषोर सक्सैना, सेवानिवृत्त प्रषासनिक अधिकारी सुरेष सिंधी, पार्शद गजेन्द्र सिंह रलावता, स्वामी समूह के सीएमडी कंवल प्रकाष किषनानी, वरिश्ठ पत्रकार नरेन्द्र चौहान, विनीत लोहिया, षहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, वरिश्ठ पत्रकार सुरेष कासलीवाल, बृजेष षर्मा, प्रताप सनकत, अमित टंडन, यषवंत भटनागर, गिरीष दाधीच, आरिफ हुसैन, प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुश्री दृश्टि रॉय, अजमेर लेखिका मंच की अध्यक्ष मधु खंडेलवाल, डॉ भारती प्रकाष, ललित षर्मा, भारती श्रीवास्तव, पार्शद नितिन जैन, उमेष गर्ग, गिरीष भाषानी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन वर्तिका षर्मा ने किया। 80 से ज्यादा संस्थाओं और अनेक गणमान्य नगरवासियों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया।
नागरिक अभिनंदन समिति में शामिल नाट्यवृंद, अजयमेरु प्रेस क्लब, सप्तक, स्पिक मैके और अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन अजमेर इकाई, नार्थ वेस्टर्न एम्प्लाइज यूनियन मंडल, शिक्षक संघ राष्ट्रीय, अखिल भारतीय राजस्थान एकीकृत कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय टांक महासभा अजमेर क्षेत्र, अंजुमन शेखजादगान दरगाह शरीफ, अजमेर जिला क्रिकेट एसोसिएशन, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अधिकारी स्टाफ क्लब, राजस्थान लोक सेवा आयोग राजपत्रित अधिकारी संघ, जिला पटवार संघ, अजमेर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, राजस्थान यूनानी तिब्बी कांग्रेस, गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी, अजमेर मुस्लिम एजुकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन, अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा, एमडीएसयू पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समिति, एनएसयूआई जिला कार्यकारिणी, एबीवीपी जिला कार्यकारिणी, पृथ्वीराज फाउंडेशन, इनरव्हील क्लब, सोफिया कॉलेज, प्रथम एक पहल संस्था, मरुधर सांस्कृतिक संस्था, अजमेर साहित्य मंच, लायंस क्लब अजमेर, सूर्य नमस्कार ग्रुप, आदर्श सिंधी पंचायत आदर्श नगर, सिंधी समाज महा समिति, चौरसिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन, अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन युवा शाखा, अजमेर लेखिका मंच, भारतीय सिंधु सभा अजमेर, कला अंकुर, अजमेर कथक कला केंद्र, पंडित रामलाल माथुर संगीत विद्यालय, राष्ट्रीय कवि संगम, अजमेर प्रेस क्लब साहित्यधारा, इंडोर स्टेडियम और सभी खेल संघ, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, श्रीसर्वेश्वर संकीर्तन मंडल, अजमेर व्यापार महासंघ, अजमेर रीजन थैलेसिमिया एसोसिएशन, मीनू स्कूल सहित शहर और जिले की कई संस्थाओं और गणमान्य लोगों ने डॉ. अग्रवाल का अभिनंदन किया।