भारत विकास परिषद् शाखा सावर का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

केकडी 10 जुलाई(पवन राठी) / भारत विकास परिषद् राजस्थान मध्य प्रान्त की नवीन शाखा सावर का दायित्व ग्रहण समारोह निर्मला कोठारी महाविद्यालय, सावर में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ,समारोह के अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक मुकुन सिंह राठौड़ राष्ट्रीय चेयरमेन समग्र ग्राम विकास,पदस्थापना अधिकारी पारसमल बोहरा प्रान्तीय अध्यक्ष , सदस्यता प्रदत अधिकारी गोविन्द अग्रवाल प्रान्तीय महासचिव, पवन कुमार बांगड प्रान्तीय वित्त सचिव,. विजय शर्मा प्रान्तीय संगठन सचिव राज. मध्य प्रान्त,कैलाश चन्द जैन शाखा अध्यक्ष मा.वि.प. केकड़ी मंचाशीन रहे।प्रारम्भ में सावर शाखा के द्वारा अतिथियों का दुपट्टा तिलक लगाकर व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया ।साथ ही
प्रान्तीय संयोजक स्वास्थ्य परिक्रमा एवं योग सर्वेश विजय, प्रांतीय रक्तदान प्रभारी देवराज सुरतानिया ,केकडी शाखा सचिव रामधन प्रजापति, कोषाध्यक्ष, विमल कोठारी का भी अंकित जेन,सत्येंद्र राव,सज्जन सिंह राठौड़,दिनेश माली,मनोज राँटा ने
स्वागत किया गया,केकडी शाखा के प्रयासों से ही सावर शाखा का गठन हुआ है और इसकी पालक शाखा केकडी रहेगी,
राष्ट्रीय चेयरमेन मुकुनसिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि सभी दायित्व धारियों ने पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ली है तो सभी पूर्ण निष्ठा के साथ काँरी करे भारत विकास परिषद में पद नही होता है दायित्व होता है अतः इससे गुमान नही होता है सेवा कार्य पूर्ण समर्पण भाव से बिना आडम्बर के करे, समयानुरूप कार्यक्रम की रचना करे,प्रांतीय अध्यक्ष पारसमल बोहरा ने नवीन शाखा के सभी नवीन दायित्व धारियों से कहा कि भारत विकास परिषद में केवल सेवा ही करना मुख्य ध्येय है इसके बदले हमे मिलती है संतुष्टि अतः आप सभी पूर्ण मनोयोग से जुट जाएं में आशा करता हूँ कि आपकी शाखा श्रेष्ठ शाखा बनकर उभरेगी,में केकडी शाखा के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष सहित नवीन शाखा निर्माण में सहयोगी रहे सभी बन्धुओ को हार्दिक साधुवाद दिया,
प्रांतीय संगठन सचिव विजय कुमार शर्मा ने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद अपने पांच सूत्र सम्पर्क सहयोग संस्कार,सेवा व समर्पण के माध्यम से व्यक्ति निर्माण कर राष्ट्र निर्माण के साथ साथ सेवा के कार्य समर्पण भाव से करते है,
स्वागत उद्बोधन देते हुए केकडी शाखा अध्यक्ष कैलाश जेन ने कहा कि सावर के सभी साथी ऊर्जावान है और में सभी को शुभकामनाये देते हुए आशा प्रकट करता हु की नई शाखा केकडी से भी बेहतर कार्य करेगी।नवीन शाखा सचिव सत्येंद्र राव ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम भारत विकास परिषद के माध्यम से क्षेत्र में सेवा का मौका मिला ह हम सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे,नवीन शाखाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह शक्तावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाखा का संचालन सभी के सहयोग से सुचारू रूप से करने का विश्वास दिलाता हु।

राष्ट्रीय चेयरमेन समग्र ग्राम विकास मुकुन सिंह राठौड़ ने
नवीन शाखा अध्यक्ष: हैमेन्द्रसिंह शक्तावत,सचिव सत्येन्द्र कुमार राव,कोषाध्यक्षः गोरधन चौरड़िया को शपथ ग्रहण कराई,
महिला प्रमुख हेमलता जैन
अकेक्षक सज्जन सिंह राठौड़,सम्पर्क प्रमुख, हेमेन्द्र जैन,कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद सिंह, मनोज राँटा, निर्मल कुमार जैन, मनोज शर्मा, अविनाश कोठारी
प्रकल्पप्रभारी
विक्रम सिंह शक्तावत, किरन मीना राकेश वैष्णव, कुलदीप जोशी, अंकुर शर्मा, निशान्त जैन, अभिषेक मित्तल,श्रीनिवास माली, रामबाबू जैन दीप्ति जैन, मीनू कंवर,श्रीपाल मित्तल,ज्ञानचंद जैन
सुमन कोठारी, प्रतिभा मित्तल,विनय भगत वीलोक गन्देरिया चन्द्र प्रकाश वैष्णव, दीपेश कुमार
को प्रांतीय अध्यक्ष पारसमल बोहरा ने शपथ ग्रहण कराई,प्रांतीय महासचिव गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने 40नवीन शाखा सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व केकडी शाखा अध्यक्ष शिवकुमार माहेश्वरी,यज्ञनारायण सिंह व अनिल राठी,पूर्व सचिव वैद्य सुरेश शर्मा,पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश तोषनीवाल,हीरालाल सामरिया,अनिल मंत्री,श्याम माहेश्वरी,दिनेश वैष्णव,राधा माहेश्वरी,ममता विजय,किशन खारोल,रामगोपाल माली,सूर्यप्रकाश पूर्व अध्यक्ष आनंदराम सोमानी बढ़ते कदम संस्थान अध्यक्ष अशोक पारीक महिंद्र प्रधान सुशील कर्णावत व नवीन शाखा सावर के सदस्यों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समारोह का संचालन केकडी शाखा पूर्व सचिव बहादुर सिंह शक्तावत ने किया।
उपाध्यक्ष: अशोक कुमावत, लादुराम मेघवंशी सह सचिव अंकित जैन सह कोषाध्यक्ष राजेश जैन।

error: Content is protected !!