संगम मति माताजी के चतुर्मास की होगी भव्य स्थापना आज

आयोजन के लिए बन रहा है बहुत बड़ा पंडाल

अजमेर की पावन धरा पर विद्यासागर तपोवन छतरी योजना में होने जा रहा है भव्य चतुर्मास जिसकी स्थापना आज 13 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे से एक बड़े कार्यक्रम के रूप में होगी इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जागृति मंच एवं सकल दिगंबर जैन समाज काफी दिनों से प्रयास कर रहा है चतुर्मास अध्यक्ष अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि चतुर्मास स्थापना कार्यक्रम के लिए छतरी योजना में भव्य पंडाल बनाया गया है काफी दिनों से तैयारियां चल रही है कार्यक्रम पता कल 8:00 बजे शुरू होगा कार्यक्रम में दीपदान चित्रण के पश्चात पाद प्रक्षालन एवं कलश स्थापन करता परिवार के माध्यम से कलश की स्थापना होगी विदित है कि संगम मति माताजी का पावन चतुर्मास कार्यक्रम में अभूतपूर्व धर्म प्रभावना हो रही है कैलाश चंद्र सेठी परिवार के माध्यम से मुख्य कलश की स्थापना की जाएगी इसके अलावा 4 कलश प्रमुख रूप से स्थापित होंगे महिला मंडल द्वारा अष्ट द्रव्य से माता जी की पूजन की जाएगी इस अवसर पर सुंदर भक्ति नृत्य कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे संपूर्ण अजमेर दिगंबर जैन समाज के सभी पुरुष व महिला मंडल कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं संगम मति माताजी ने आज प्रातकाल प्रवचन देते हुए कहा कि कि समाज के सभी बंधुओं को इस पावन चतुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए इसका पुण्य बड़ा होता है चतुर्मास में ध्वजारोहण संघ संचालिका सोनम विनायका के माध्यम से किया जाएगा

error: Content is protected !!