भा ज पा शहर मंडल ने कावड़ियों का किया स्वागत

केकड़ी 3 अगस्त(पवन राठी)भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा केकड़ी नगर से हरिद्वार जाकर कांवड़ में गंगाजल लाकर केकड़ी में निर्मलेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक करने वाले कावड दल का बुधवार को केकड़ी नगर में पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर व माला पहनाकर स्वागत किया इस मौके।पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौर, केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत व रामबाबू सागरिया, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू व सत्यनारायण माली, मंत्री सुरेश सेन,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अमन सोनी व बंटी माली, गोपाल पारीक, नरेंद्र पारीक, प्रभुनाथ,पार्षद कैलाश चौधरी व सुरेश साहू,अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीपक जेन,हरीश गोपलान,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल जेतवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।विदित रहे कि केकडी शहर से 18 जुलाई को दशरथ साहू के नेतृत्व में केकड़ी से हरिद्वार के लिए कावड़ यात्री निकले थे जो चार धाम यमुनोत्री गंगोत्री केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करने के बाद पुनः हरिद्वार पहुच 27 जुलाई को कावड़ में गंगा जल भरकर बुधवार को केकडी पहुंचे व अगस्त को केकड़ी निर्मलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया।इससे पूर्व केकडी पहुंचने पर पोकी नाड़ी बालाजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

error: Content is protected !!