भाजपा लगाएगी हर घर तिरंगा

देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत हर घर तिरंगा अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके क्रियान्वन हेतु भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की संगठनात्मक बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे हाड़ा ने बताया कि इस हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी 11 अगस्त से 12 अगस्त के मध्य युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा,11 से 13 अगस्त के मध्य प्रभात फेरी का आयोजन, 11 से 15 अगस्त के मध्य महापुरुषों की मूर्ति की सफाई और माल्यार्पण कार्यक्रम,9 से 15 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम और 13 से 15 अगस्त हर घर पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम किया जाएगा।
इस हेतु शहर जिला अजमेर के प्रभारी की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष आनंद सिंह राजावत को दी गई है।
निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि यह कार्यक्रम वृहद और बूथ स्तर तक किया जाना चाहिए और हर घर तक भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा पहुंचाने में सफल हो और तिरंगा घर घर लगे यह हमरा प्रयास होना चाहिए।
बैठक में अभियान प्रभारी आनंद सिंह राजावत में बताया कि इस हेतु आगामी दिनों में युवा मोर्चा द्वारा एक रैली का आयोजन किया जाएगा और आमजन को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का काम करेगा।
इसी क्रम में आगामी दिनों में आयोजित की जाने वाली प्रभात फेरी की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को दी गई है।
राजावत ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए पार्टी द्वारा बूथ, मंडल, वार्ड और जिला सहित सभी इकाइयों का सहयोग लिया जा रहा है यह कार्यक्रम हर घर पहुंचे इसके लिए भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष के सहयोग से टीमों का गठन किया गया है जो बूथ इस कार्यक्रम को संपादित करेगी और इसमें भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सहयोग करेगा।
महापुरुषों की मूर्तियों के सफाई और माल्यार्पण की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष जयकिशन परवानी और मंत्री राजेश घाटे की दी गई है जो सभी मोर्चों में मंडल अध्यक्षों के सहयोग से इस कार्यक्रम को करेंगे इस हेतु बैठक में महात्मा गांधी, मदन मोहन मालवीय, डॉ भीमराव अंबेडकर,ज्योतिबा फूले, लाला बहादुर शास्त्री,अब्दुल कलाम आजाद,सुभाष चंद्र बोस,वल्लभ भाई पटेल, दाहरसेन स्मारक, झलकती बाई स्मारक, पृथ्वी राज स्मारक , महाराणा प्रताप स्मारक सहित स्थानों को चिन्हित किया है।
बैठक का संचालन मानमंत्री रमेश सोनी ने किया।
आज की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह शेखावत , उपमहापौर नीरज जैन ,धर्मेश जैन , डॉ बी पी सारस्वत, महामंती,वेद प्रकाश दाधीच ,कँवल प्रकाश किशनानी , विकास सोनगरा , प्रकाश बंसल, दीपेंद्र लालवानी , महेंद्र जादम , हेमंत सांखला ,अनिल शर्मा, शम्भू जी, सतीश बंसल , राजेश शर्मा , संदीप गोयल, संतोष पारीक , सुलोचना शुक्ला ,भाति श्रीवास्तव , शफीक खान , राहुल जैस्वाल , हेमंत सुनारीवाल,महेंद्र राव ,बलराम कृष्ण ,अफ़सान चिश्ती , महेंद्र पाटनी ,संजय चौहान ,अमित चैनानी ,दिनेश खंडेलवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!