उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 की तैयारियां जोरों पर

केकड़ी 9 अगस्त(पवन राठी) / उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में 2 वर्ष के अंतराल के बाद पुनः छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहेगी।
विद्यार्थियों द्वारा इस बार शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन व मार्च पास्ट भी किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी राधेश्याम कुमावत ने बताया कि केकड़ी शहर की राजकीय व निजी विद्यालयों से लगभग 100 विद्यार्थी शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन में व लगभग 70 विद्यार्थी मार्च पास्ट में भाग लेकर अपना कौशल दिखाएंगे। उपखण्ड अधिकारी केकड़ी विकास कुमार पंचोली ने इस हेतु आदेश जारी कर श्रीमती रईसा बेगम वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राबालिकाउमावि केकड़ी, अरविंद चौहान वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महात्मा गांधी पायलेट केकड़ी, रामधन जाट शारीरिक शिक्षक राउमावि केकड़ी, कैलाश चंद गौड़ शारीरिक शिक्षक खाती मोहल्ला केकड़ी, लाली देवी जाट शारीरिक शिक्षक गूजरवाड़ा को विभिन्न दायित्व दिए गए हैं। इस हेतु शहर के तीनों राजकीय उमावि के संस्था प्रधानों को सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने हेतु निर्देशित भी किया गया है। सोमवार को नगरपालिका प्रांगण में शारीरिक व्यायाम व मार्च पास्ट का पूर्वाभ्यास किया गया।

error: Content is protected !!