आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शहर कांग्रेस कार्यालय से “आजादी की गौरव यात्रा” (भारत जोड़ो यात्रा) निकाली गई,और तिरंगों का वितरण किया गया।
तिरंगा पदयात्रा बाबू मोहल्ला, कैसरगंज स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बाटा तिराहा, कैसरगंज गोल चक्कर, लाल कोठी, पड़ाव, मदार गेट, गांधी भवन, चूड़ी बाजार,नया बाजार होते हुए आगरा गेट पर संपन्न हुई ! लगातार तेज बारिश के बावजूद पैदल यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए बैंड के माध्यम से देश भक्ति की धुन चलाकर और देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल था.
पदयात्रा राजस्थान स्वैच्छिक विकास केंद्र के अध्यक्ष राज्य मंत्री मुमताज मसीह, और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में प्रारंभ हुई
इस दौरान मुमताज मसीह ने कहा कि देश में फिरकाफरस्ती ताकतें वैमनस्यता एवं नफरत का माहौल पैदा कर रही है। हमारी गौरव यात्रा देश में सांप्रदायिक सदभावना एवं सौहार्द का संदेश दे रही है।भारत जोड़ो यात्रा सभी भारतीयों को एकसूत्र में बांधने का एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है. इस यात्रा के माध्यम से हम महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी कांग्रेस पार्टी उन सभी से इस “भारत जोड़ो” यात्रा में शामिल होने की अपील करती है, जो भय, कट्टरता और पूर्वाग्रह की राजनीति तथा आजीविका विनाशक आर्थिक नीति, बढ़ती बेरोजगारी और पैर पसारती असमानताओं की परिस्थितियों को बदलने का विकल्प प्रदान करने के इस विशाल राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बनना चाहते हैं।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि देश में भय का माहौल बना हुआ है सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर जनता के बीच संकल्प लेकर जाना होगा तथा राहुल गाँधी के आह्वान पर भारत जोड़ो की बात करनी होगी।आज के समय में देश में जो माहौल बना हुआ है वह सभी को पता है कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई लड़ी और इस देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करी और आजादी के बाद देश को मजबूत संविधान और स्वस्थ लोकतंत्र देने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करी। आज देश में संविधान और लोकतंत्र दोनों की स्थितियां आप सभी के सामने हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है कि वह देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाए रखें। कांग्रेस द्वारा जो पदयात्रा निकाली जा रही है इस पद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी देश को यह संदेश देना चाहती है की आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस आज देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाए रखने की लड़ाई भी लड़ती रहेगी।
पदयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर आमजन और व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया!

आजादी की गौरव यात्रा में शामिल कांग्रेस जनों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन,पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहेती,पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता,हेमंत भाटी,गिरधर तेजवानी,दीपक हासानी,शक्तिप्रताप सिंह,कुलदीप कपूर,फखरे मोईन,प्रताप यादव,विपिन बेसिल,श्याम प्रजापति,कैलाश कोमल,अंकुर त्यागी,शिवकुमार बंसल,नरेश सत्यावना,गुलाम मुस्तफा,सुकेश कांकरिया,महेश चौहान,नौरत गुर्जर,कैलाश झालीवाल,द्रौपदी कोली,अरुणा कच्छावा,विजय नागोरा, ईश्वर टहलियानी,शैलेंद्र अग्रवाल,रागिनी चतुर्वेदी,देशराज मेहरा,अब्दुल फरहान,मनीष सेठी,श्रवण टोनी, अभिलाषा विश्नोई,दयानंद चतुर्वेदी,इमरान सिद्दीकी,रवि शर्मा,शिवराज बढ़ाना,सागर मीणा,नितिन जैन,रश्मि शर्मा, लोकेश शर्मा,राजनारायण आसोपा,अजय गुर्जर,भरत जाटव,संजय मौर्य,दिनेश सहारा,अशोक बिंदल,नुकुल खंडेलवाल,गजेंद्र सिंह रलावता,हामिद चीता, सर्वेश पारीक,सुरेश लद्दड,आरिफ हुसैन,आलोक गुप्ता,मनोज कंजर,बालमुकुंद टाक,मनीष चौरासिया,चंद्रशेखर बालोटिया,सुनील केन,राकेश धाबाई,जय शंकर चौधरी,धर्मेंद्र शर्मा,मनीष शर्मा,चंदन सिंह, दिनेश के शर्मा,नीरज यादव,राजेश बोयत,मुनव्वर ,दीपक यादव,महेंद्र कटारिया,शमसुद्दीन,मनीष सेन,सोना धनवानी,अनिल कोठारी,हरिप्रसाद जाटव,बाबर खान,अशोक सुकरिया,हरिप्रसाद दिवाकर,कशिश बायला,जसप्रीत सिंह,प्रेमसिंह गौड़,महादेव बढ़ाना,नवीन कोमल,रमेश सोलंकी,विजयलक्ष्मी पारीक,निशांत कनौजिया सहित आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे !

error: Content is protected !!