*लायंस क्लब ने 48 प्रतिभावान छात्र छात्राओं का किया सम्मान*

केकड़ी 13 अगस्त(पवन राठी)। लायंस क्लब केकड़ी ने 48 प्रतिभावान छात्र छात्राओं का लायंस भवन जयपुर रोड केकडी में एक समारोह आयोजित कर प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया । लायंस क्लब केकड़ी के प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष लायन एस एन न्याती, अध्यक्ष लायन राजेंद्र सोनी ,सचिव लायन पुरुषोत्तम गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन विनय पांड्या, निवर्तमान सचिव लायन निरंजन चौधरी ,निवर्तमान कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया, उपाध्यक्ष राकेश जैन कक्षा 12 व कक्षा 10 में विद्यालय में टॉपर रहे एवं 80% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारा के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश शर्मा को 9, राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय केकडी के प्रधानाचार्य भगवानी मीणा 5, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकडी के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार जैन को 4 , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार जोशी को 5 ,राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक सावर के प्रधानाचार्य सत्यनारायण जेन को 2, बालिका सापला के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश मीणा को 8 ,प्रधानाचार्य बोगला गुलाबचंद पवार को 2, सदारा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य आनंदी लाल मीणा को 2, महात्मा गांधी पायलट केकडी अब्दुल लतीफ को 2, देवलिया खुर्द के प्रधानाचार्य अरुण कुमार को 1, साकरिया के प्रधानाचार्य सावत राम को 1, भिमड़ावास के प्रधानाचार्य सुमेर सिंह को 2, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका जूनिया प्रधानाचार्य श्रीधर जाट को 2, मान खंड के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी गुप्ता को 1, कालेडा कंवर जी के प्रधानाचार्य राम लाल रैगर को 1, गुड़गांव के कार्यवाहक प्रधानाचार्य भीम सिंह को 1, स्मृति चिन्ह प्रदान कर न्याति ने कहा कि सभी छात्रों को 15 अगस्त की अमृत महोत्सव पर सम्मानित करें, जिससे नए प्रतिभावान छात्र उभर कर आए ।

error: Content is protected !!