इण्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी ने दिया देश भक्ति और योमी एकता का संदेश

*लायंस क्लब ने सभी को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया*

अजमेर। इण्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी द्वारा 76वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर सलाम उन शहीदों को जो खो गए स्वारंजलि कार्यक्रम में आजादी के तराने कोरस गीत सुनाकर देश भक्ति और योमी एकता का संदेश दिया और भारत को सशक्त, समृद्ध बनाने और विश्वगुरु के पथ पर आगे ले जाने का तिरंगे झंडे के साथ संकल्प लिया ।
सभी सदस्यों ने सफेद , हरा और लाल / नारंगी ड्रेस कोड में उपस्थित होकर देश भक्ति से ओतप्रोत प्रत्येक गाने पर कोरस देकर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की ।
*दिलीप पारीक* ने उद्घोषणा करते हुए प्रत्येक देश भक्ति गीत से जुड़ी बातों, घटनाओं का क्रमबद्ध वृतांत सुनाकर सबका दिल जीता और क्विज़ के माध्यम से सबका ज्ञानवर्धन किया और 3.30 से 8 बजे तक सभी का उत्साह बनाए रखा ।
संगीत की स्वरांजली महफ़िल में सभी गायकों की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय, स्तरीय, कर्णप्रीय रही । कई गीतों पर आयोजक और लायंस क्लब के विशेष अतिथि भी झूम उठे । समीर गर्ग और लायन सीमा पाठक का नृत्य सभी ने सराहा । गीतों में डेस्मंड फ्रेंकलिन , रजनीश मैसी , अब्दुल हनीफ जी और गीतांजलि ने , नवीन भार्गव और शकील खाॅन , कमर जहाॅ, लक्ष्मण हरजानी, डॉ सतीश शर्मा , गोपेन्द्र पाल सिंह राठौड़ , मंजू चैनानी , मुकेश आर्य , लक्ष्मण चैनानी जी , दयाल प्रियानी , नीरज मिश्रा,लता शर्मा के प्रथम सत्र के बाद पूनम गीतांजलि के ऐ मेरे वतन के लोगों पर पूरा सभागार ने खड़े होकर जोरदार तालियों से लता मंगेशकर को नमन किया ।
दूसरे सत्र में कोरस गीतों में रश्मि मिश्रा, कुंज बिहारीलाल , मोहम्मद हनीफ गीतांजली जी – दिल दिया है जान भी देंगे, प्रणय नंदी जी : अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा , महेश लौंगानी जी , उषा मित्तल जी – यहाँ हर कदम कदम पे धरती , डॉ लाल थदानी ,रजनी चांदावत , राकेश परिहार, मीना खिल्यानी , फरहान और राज दाधीच ,, पुष्पा और दीपशिखा क्षेत्रपाल अंतिम सत्र में लायन वी के पाठक , शंकर धनवानी , देवी सिंह चौहान , प्रकाश जेठरा , प्रिया खिल्यानी , प्रकाश पंवार , मुकेश शर्मा के गीतों को सभी ने सराहा।
अध्यक्ष निर्मल परिहार, भारती नंदी और कुंजबिहारी लाल ने सबकी अगुवानी की और डॉ लाल थदानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की आज हम सब मिलकर उन सभी शहीदों,नेताओ ओर महापुरूषो को सादर प्रणाम करे जिनके त्याग ओर बलिदान से हम आजादी के तराने गा रहे हैं।
अंत में लायंस क्लब अजमेर वेस्ट की ओर से लॉयन अमित प्रभा शुक्ला अध्यक्ष, सचिव प्रदीप बंसल, राकेश शर्मा, पीडीजी सतीश बंसल, सीमा पाठक
ओपी केवलरमानी, एडवोकेट ओएलदवे, के हाथों से सभी को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और सभी को स्वतंत्र दिवस की बधाई और शुभ कामनाएँ दी।

डॉ लाल थदानी
8005529714

error: Content is protected !!