सावर 6 सितंबर*(पवन राठी)। निर्मला कोठारी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सावर में आयोजित शिक्षक दिवस पर मुख्य अतिथि कॉलेज निदेशक एस एन न्याती ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण एवं राष्ट्र निर्माता है , शिक्षक ही दीपक की समान जलकर रोशनी देता है, शिक्षक ही संस्कारवान बालक तैयार कर अपने जीवन को समर्पित कर देता है । समारोह की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने कहा समाज में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश जांगिड़ दरियाव नाथ उपस्थित थे ।
कॉलेज की उपस्थित छात्र छात्राओं ने अतिथियों से केक कटवा कर शिक्षक दिवस बनवाया । उन्होंने शिक्षकों के तिलक लगाकर ,श्रीफल भेंट कर, माला पहनाकर ,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया । कॉलेज के लेखाकार श्यामलाल नवाल, कार्यालय सहायक केलाश चंद्र कैलाश चंद्र ने व्याख्याता रामबाबू सोनी, धनराज जांगिड़, नंदकिशोर बलाई, छीतर लाल बलाई ,सलमा गोरी ,राजेंद्र मीणा, महेंद्र सिंह मीणा, चांदमल जाट का सम्मान किया गया । छात्र अध्यापिका शिल्पा बैरागी, लेखराज गोस्वामी ,प्रीति साहू ,संतरा लोधा, शिक्षक सम्मान ने अपना विचार रखें। रामबाबू सोनी ने स्वागत भाषण दिया । कार्यक्रम का संचालन छात्र अध्यापिका बबीता चौधरी व कोमल टेलर ने किया । आभार प्रदर्शन धनराज जांगिड़ ने किया ।