केकड़ी 6 सितंबर (पवन राठी) केकड़ी सिटी पुलिस ने वांछित अपराधियो की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब परिवहन के दो साल से फरारी काट कर लोटे अपराधी को गिरफ्तार किया है।
सिटी थाना धिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि 11 फरवरी 2020 अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन को अवैध शराब सहित जप्त किया था।
वाहन मालिक सुरेश कुमार मीणा पुत्र गोपाल मीणा (34)निवासी डाँसरोली थाना दांतारामगढ़ जिला सीकर उक्त घटना के बाद दुबई चला गया था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुरेश गांव आया हुवा है।पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी सुरेश मीणा को डाँसरोली थाना दांतारामगढ़ से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया है।