अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी से अजमेर जिले में जितने भी डेयरी बूथ हैं उनके संचालकों का दूध पर कमीशन बढ़ाने की मांग की है। शैलेश गुप्ता ने कहा कि आज भी ऐसे कई दूध डेयरी बूथ के संचालक है जो नाम मात्र की कमाई पर यह व्यवसाय कर रहे हैं बहुत ही मुश्किल से वह अपने अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं बिजली का बिल, दूध की थैली लिकेज, दूध फटना, सुबह 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक दूध को बेचना,नगर निगम को प्रति माह जगह का 1000रुपए किराया उसके उपरांत भी मात्र ₹1.50प्रति लीटर दूध पर कमीशन दिया जाता है दूसरे सामान अगर रखते हैं तो नगर निगम वाले आ करके परेशान करते हैं ऐसे में शैलेश गुप्ता ने डेयरी अध्यक्ष से ₹3 प्रति लीटर दूध पर कमीशन देने की मांग की है गुप्ता ने कहा कि डेयरी दूध पर तो रोजाना दाम बढ़ाती रहती है परंतु इनके कमीशन पर कोई ध्यान नहीं देता कई डेयरी संचालकों ने इस बारे में मुझे अपनी शिकायत दर्ज कराई है जिसे मैंने डेयरी अध्यक्ष जी तक पहुंचा दी है।
शैलेश गुप्ता