राजस्थान सरकार के पूर्व उप मुख्य मंत्राी सचिन पायलट का 45 वां जन्म दिन अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव एवं विधि विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष वैभव जैन एडवोकेट की अध्यक्षता में सैशन कोर्ट परिसर में अपरान्ह 12.00 बजे केक काट कर धूम धाम से मनाया गया। जैन ने बताया कि पायलट साहब के जन्म दिवस पर वकीलों ने व कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़ कर शिरकत की। एक-दूसरे को बधाई देकर कोर्ट परिसर में मिठाई बांटी गई तथा सचिन पायलट जिन्दाबाद के नारे लगाये गये। जैन ने बताया कि सचिन पायलट आम जन के सर्वमान्य नेता तो है कि साथ ही युवाओं के आयकन भी है। जिनकी लम्बी उम्र व स्वास्थ्य की कामना करते हुए शीघ्र ही राजस्थान के मुख्य मत्राी पद पर आसीन होने की दुआ मांगी है तथा सचिन पायलट के नेतृत्व में ही 2023 का विधान सभा चुनाव लड़ा जाने हेतु आला कमान व माननीय सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मांग करने हेतु पत्रा भी प्रेषित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में वैभव जैन सहित हरि सिंह गुर्जर, प्रियदर्शी भटनागर, बार के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड, सचिव संजय गुर्जर, जितेन्द्र खेतावत, योगेन्द्र ओझा, चन्द्रभान सिंह, राजेन्द्र रावत, अशरफ, ललित कुम्पावत, प्रशान्त शर्मा, आनन्द सिंह, जितेन्द्र शर्मा, बृजेश पाण्डे, जय बहादुर, रविदत्त शर्मा, प्रदीप चोरी, संजय चोरी, अभिषक पारीक, आकाश पारीक, राकेश चौहान, धीरज, प्रेम राज, सुमेर, शंकर ढील्लीवाल, विष्णु, अभय वर्मा, मनोज कोटिया, विनोद, दर्शन, सुनील, विजय, मुकेश पुरी, कनक, हरीश दायमा, नाथू बागड़ी, अभिषेक पारीक, राजेश जोशी, संदीप, के.के. शर्मा, तहूर अहमद, दीपक पाराशर, सुरेश मीणा, करण सिंह, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आरिफ हुसैन सहित सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद थे।