केकडी 7 सितम्बर(पवन राठी) / विराट तेजा मेला के अवसर पर नगर पालिका द्वारा आयोजित किए जा रहे मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रंखला में मंगलवार रात्रि को नगर पालिका रंगमंच पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कालबेलिया नृत्य में विशेषज्ञता हासिल करने वाली पद्मश्री गुलाबो एंड पार्टी द्वारा शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां इस दौरान दी गई ।
कार्यक्रम के तहत मयूर नृत्य रास, राजस्थानी चरी नृत्य सहित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की दाद लूटी कार्यक्रम के दौरान पालिका द्वारा सभी पार्षदों और पत्रकारों का भी इस दौरान माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया इस दौरान पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू उपाध्यक्ष संपत देवी झारोटियां मेला संयोजक रमाकांत दाधीच, पालिका अधिशासी अधिकारी बसंत कुमार सैनी सहवरर्ण सदस्य रतन पंवार,सज्जन बोयत,मिश्रीलाल डसानिया,राजेन्द्र भट्ट, धर्मी चंद न्याति, किशन गोपाल परेवा सहित पार्षदों ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम में पूरा पांडाल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था जिन्होंने राजस्थानी नृत्य व गीतों का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के मध्य मद्देनजर थाना प्रभारी सुधीर उपाध्याय शहीद संपूर्ण चाहते ने कार्यक्रम की समाप्ति तक माकूल व्यवस्था बनाये रखी।