केकडी 8 सितम्बर(पवन राठी)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय केकडी सेवा केंद्र की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के तहत् *स्वर्णिम समाज निर्माण अभियान* निकाला गया जो गुरुवार को यात्रा केकडी पहुंची जहाँ सभी यात्रियों का स्थानीय सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। कार्य क्रम के तहत स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में यात्रियों द्वारा स्वर्णिम समाज स्थापना मूल्यों की पुनर्स्थापना तनाव मुक्त जीवन एवं खुशनुमा जीवन जीने की कला आदि पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को व्याख्यान एवं चल चित्र के माध्यम से समझाया गया जो सभी छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों के लिए लाभदायक रहा इस कार्यक्रम में
माउंट आबू से पधारे बी.के. कीर्ति भाई , बी के हेमसिंग भाई , दिल्ली से गीता दीदी , बी के स्नेहा दीदी, अजमेर से पुरूषोत्तम भाई, अजमेर से संचिता दीदी आदि अभियान के साथ पधारे। प्रारंभ में संस्था प्रधान दशरथ सिंह सहित आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रजलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया इसके पश्चात
दिल्ली से पधारे बी.के. गीता दीदी ने संस्था का परिचय दिया। बीके कीर्ति भाई ने मूल्य निष्ठ समाज की पुनर्स्थापना विषय पर लाभान्वित किया।तथा सेवा केंद्र की चार्ज इंचार्ज ब्रह्मा कुमारी कविता बहन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामलाल दसानिया,भाग चन्द् साहू, रामनारायण दधीच,अमरा व सिंह सोलंकी सहित स्थानीय सेंटर के सदस्य उपस्थित रहे। अभियान 28 अगस्त से प्रारंभ हुआ जो 13 सितंबर को रावतभाटा में संपन्न होगा।