*राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल आयोजन 12 सितंबर से*

केकड़ी 8 सितंबर(पवन राठी) / राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल आयोजन 2022 ग्राम पंचायत पर संपन्न होने के बाद अब ब्लॉक स्तरीय आयोजन दिनांक 12 सितंबर 2022 से शुरू होंगे .
इस संबंध में आज प्रतियोगिता संयोजक एवं उपखंड अधिकारी महोदय केकड़ी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन यहां पंचायत समिति सभागार में किया गया बैठक में उपखंड अधिकारी केकड़ी विकास पंचोली , विकास अधिकारी केकड़ी मधुसूदन रतनू, तहसीलदार केकड़ी राहुल पारीक , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत उपस्थित रहे ।
बैठक में ब्लॉक स्तरीय आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया व शारीरिक शिक्षकों, निर्णायक मंडल , उद्घाटन व समापन समारोह हेतु टीमों का गठन किया गया।
इस प्रतियोगिता में ब्लॉक की 22 पंचायतों के लगभग 1,000 खिलाड़ी ब्लॉक स्तर पर भाग लेंगे।
उपखंड अधिकारी महोदय ने केकड़ी शहर व केकड़ी उपखंड के सभी भामाशाहों से इस आयोजन में अपना योगदान देने की अपील भी की।
ग्रामीण ओलंपिक में क्रिकेट, कबड्डी, खो खो , वॉलीबॉल, शूटिंग वॉलीबॉल व हॉकी में महिला व पुरुष टीमें भाग लेंगी।
बैठक में प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश दाधीच , प्रधानाचार्य भंवरलाल जाट, प्रधानाचार्य बृजकिशोर शर्मा , प्रधानाचार्य हेमेंद्र चौधरी व जिला खेल अधिकारी प्रतिनिधि रामधन जाट सहित 40 शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!