बालाजी महाराज का वार्षिक भंडारा एवं मेला संपन्न

अजमेर ! श्री बालाजी महाराज का 14 वां वार्षिक भंडारा एवं मेले का आयोजन आज शिव मंदिर भोपा के बाडा पर धूमधाम से किया गया ! क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि बालाजी महाराज के वार्षिक मेले के अवसर पर भजन संकीर्तन ध्वजारोहण,शोभा यात्रा,महाआरती,भंडारा प्रसादी एवं धार्मिक भजन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के चलते पिछले दो सालों से मेला नहीं भरने के कारण आज क्षेत्रीय वासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्रवासियों ने जमकर चाट के चटकारे लगाएं और झूले झूले
इस अवसर पर रूपचन्द महावर,अरुण कुमार तुनवाल,सत्यनारायण पंवार,मुकेश ढलवाल,प्रभू गढवाल,कान सिह भाटी,उमेश टाँक,भावेश महावर,दीपक खोरवाल आदि ने सेवाएं दी ।

error: Content is protected !!