पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की आवक को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने जारी की वित्तीय स्वीकृति

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने किया मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत
अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की आवक को रोकने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज ₹11 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी करने का स्वागत किया है।
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि बजट घोषणा 2022 – 23 की घोषणा संख्या 273 के अनुसार पुष्कर में प्रथम चरण में 11 करोड़ की लागत से बराह घाट चौक ब्रह्म चौक होते हुए संतोषी माता मंदिर स्थित सम्प तक का ड्रेन कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह कार्य पूर्व में आर यू डी आई पी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्तीय सहायता लेकर करवाया जाना था परंतु तकनीकी समस्याओं के चलते प्रोजेक्ट विलंब हो रहा था। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल के संज्ञान में यह मामला लाया गया उन्होंने संवेदनशीलता एवं तत्परता से आज वित्तीय स्वीकृति जारी कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने के निर्देश जारी किए! यह कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा।

धर्मेंद्र राठौड़
अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम
+917340608744

error: Content is protected !!