सहायक आचार्य- सोशियोलॉजी प्रतियोगी परीक्षा-2020 साक्षात्कार का परिणाम जारी

अजमेर, 9 सितम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को सहायक आचार्य – सोशियोलॉजी प्रतियोगी परीक्षा 2020 के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया।
सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य- सोशियोलॉजी के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 6 सितंबर से 8 सितंबर 2022 तक आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार 42 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। एक अभ्यर्थी का परिणाम माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने के कारण सील्ड कवर रखा गया है। परिणाम संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

error: Content is protected !!