रायपुर उपखंड के ग्राम पंचायत अमरपुरा के गांव सराधना में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित एवं अर्यमा सेवा समिति द्वारा संचालित सिविंग मशीन ऑपरेटर प्रशिक्षण शिविर का विनोद दाधीच सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय 30 प्रत्याशियों को प्रशिक्षण में सीख रहे राजपूती ड्रेस झबला लंगोट के बारे में फीडबैक लिया गया एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा सिखाने के तरीके और उनका अनुभव के साथ हुनर की जानकारी ली सरकारी योजनाओं में अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना की जानकारी दी संस्था प्रधान बलवंत भाटी ने बताया कि संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओ को मार्केट से काम दिलाया जाएगा प्रशिक्षण उपरांत उन्हें क्रेडिट लिंकेज करवाया जाएगा मार्केटिंग से भी जोड़ा जाएगा इस दौरान संस्था समन्वय विजयलक्ष्मी मास्टर ट्रेनर माया हंसा आदि उपस्थित थे