आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर इसी भावना से काम करूंगा – राजवीर सिंह

केकड़ी 11 सितंबर (पवन राठी)केकड़ी शहर थाने में स्थानांतरित होकर आए पुलिस निरीक्षक राजवीर सिंह ने रविवार को अपना पद भार ग्रहण किया।उसके बाद खबर नवीसों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर हो इसी भावना के साथ काम करूंगा।इसके साथ ही ट्रैफिक जाम व बेतरतीब पार्किंग की समस्या का भी स्थायी समाधान करूंगा।इसके साथ ही पुराने अपराधियो की धर पकड़ चोरी नकबजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु कारगर कदम उठाए जाएंगे।पुराने अपराधियो की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के लिए संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
बढ़ते सायबर क्राइम से पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए पुलिस सैदेव तत्त्पर रहेगी।इसके साथ ही सायबर क्राइम से बचने के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा।
इसके बाद सिंह ने पूरे थाने का अवलोकन किया और स्टाफ से क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी ली।

error: Content is protected !!