लंपी स्किन डिजीज से ग्रसित गौ माताओं को किया दवाई का स्प्रे

अर्पित की औषधि युक्त लड्डू
अजमेर ! सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जवाहर फाउंडेशन द्वारा पशुओं में चल रही लंबी वायरस स्किन डिजीज संक्रमण से राहत दिलाने के लिए आवारा घूम रही गौ माता को मौके पर दवाई का स्प्रे करने की मुहिम आज सातवें दिन भी जारी रही।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी राजेंद्र गोयल ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन की टीम ने आज वार्ड नंबर 23 फरीदाबाद हाथी भाटा जयपुर रोड कांकरिया तेजाजी का मंदिर काजीपुरा फाई सागर आदि क्षेत्रों में लम्पी वायरस स्किन डिजीज संक्रमण से ग्रसित गौ माताओं पर कोरोसोलीन दवाई का स्प्रे किया!
इस अवसर पर टीम लीडर मुकेश सबलानिया पार्षद नरेश सारवान स्नेह लता अग्रवाल बबलू कुमार मेघवंशी चेतन पंवार पियूष सुराणा हरिप्रसाद यादव विनोद नकवाल विष्णु गौड़ आदि ने स्प्रे किया।
जवाहर फाउंडेशन द्वारा लंबी वायरस स्किन डिजीज संक्रमण से ग्रसित गौ माताओं में ह्यूमैनिटी बढ़ाने के लिए एवं संक्रमण की रोकथाम एवं इलाज के लिए फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल के नेतृत्व में अजमेर के विभिन्न क्षेत्रों में गौ माता को आयुर्वेदिक औषधि युक्त लड्डू अर्पित किए गए।
इस अवसर पर डॉ स्वीटी माथुर पार्षद नरेंद्र तुनवाल दीपक खोरवाल मोहित चौहान भावेश महावर विकास महावर कुशाल मेघवंशी रोहित चौहान गौ माताओं को औषधि युक्त लड्डू अर्पित किए।

error: Content is protected !!