ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का हुआ शुभारम्भ

केकडी 12 सितम्बर(पवन राठी) / ग्रामीण ओलंपिक का ब्लॉक स्तरीय आयोजन आज यहां नगर पालिका रंगमंच पर भव्य व रंगा रंगा प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुआ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत रहे वही विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र भट्ट, सदस्य फार्मेसी काउंसिल राजस्थान सरकार, कमलेश कुमार साहू चेयरमैन नगरपालिका केकड़ी, घनश्याम शर्मा एसपी केकड़ी , मधुसूदन रतनू, विकास अधिकारी केकड़ी , उमेश कुमार शर्मा , मंडी सचिव, बसंत कुमार सैनी अधिशासी अधिकारी केकड़ी , गोविंद नारायण शर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी, मोहम्मद सईद नकवी वरिष्ठ एडवोकेट , अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत रहे । वही अध्यक्षता उपखंड अधिकारी केकड़ी विकास पंचोली ने की ।उद्घाटन समारोह से पूर्व केकड़ी ब्लॉक की 22 पंचायतों से आए हुए 996 खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जो एमएलडी विद्यालय से शुरू होकर नगर पालिका रंगमंच की ओर आया जिसमें कच्ची घोड़ी नृत्य व पटेल आदर्श विद्या निकेतन का घोष बैंड साथ में था ।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 44 बालिकाएं राजस्थानी वेशभूषा में प्रत्येक पंचायत का झंडा लेकर अगुवाई कर रही थी ।
उद्घाटन समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लल्लाई की छात्राओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के छात्र ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की ।
जिला अधिकारी खेल प्रतिनिधि रामधन जाट ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विकास अधिकारी मधुसूदन रतनू ने सभी आगंतुक अतिथियों को स्वागत उद्बोधन दिया।
विशिष्ट अतिथि श्री राजेन्द्र भट्ट ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया व ब्लॉक स्तर पर विजेता रहने वाली पंचायतों को विधायक महोदय केकड़ी व गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा की ओर से 5 से 10 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की।
जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक कैलाश चंद्र गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 6 खेल प्रतियोगिताएं हो रही है , जिनमें कबड्डी नगरपालिका रंगमंच पर ही जाएगी, शूटिंग वॉलीबॉल विद्युत विभाग के मैदान पर खेली जाएगी , खो खो, टेनिस बॉल क्रिकेट व हॉकी के मैच राजकीय महाविद्यालय के मैदान पर होंगे।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से सरपंच साहिबान पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य भी उपस्थित रहे । सभी खिलाड़ियों को आयोजन समिति की तरफ से चारों दिन का प्रत्येक दिन का अल्पाहार व दोपहर का भोजन दिया जा रहा है।
इसी के साथ भामाशाह द्वारा निशुल्क जल व्यवस्था है , कबड्डी भी मीटिंग पर खेली जा रही है प्रतियोगिता में कुल 88 टीमें भाग ले रही हैं जिनमें 996 खिलाड़ी रजिस्टर्ड हैं। कुल 726 पुरुष व 270 महिला खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता में आज के मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला , प्रतियोगिता कुल चार दिन तक चलेगी और समापन समारोह 15 सितंबर को नगर पालिका रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शानदार संचालन बिहारी दान चारण व कैलाश चंद्र गौड़ ने किया। कार्यक्रम में संतोष विजय ,रितु पाराशर ,रमाकांत दाधीच व एनसीसी के छात्रों का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!