नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, विकास यात्रा, प्रदर्शनी के साथ
राज्यों के खान-पान व संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।
अजमेर. 14 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत दिनांक 24 सितम्बर 2022 को सायं 05 बजे से भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर मोदी परिवार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिस में जिला अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाडा के नेतृत्व में नियुक्त किए गए प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी, घीसू गढवाल, प्रभा शर्मा के संयोजन में महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ, बुद्वीजीवी प्रकोष्ठ, विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, प्रवासी प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से आयोजन किया जाएगा। यह बैठक बैठक बुधवार 14 सितम्बर को स्वामी काॅम्पलेक्स, अजमेर पर आयोजित की गई।
कार्यक्रम प्रभारी कंवल प्रकाश ने बताया कि भुणाबाय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं जीवन शैली, पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में मोदी जी के विकास यात्रा को प्रदर्शित करते हुए देश की जनता के लिए लाभकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारी घीसू गढवाल एवं प्रभा शर्मा ने इस अवसर पर मोदी परिवारिक उत्सव में भाजपा विचार धारा परिवार के साथ मेले के आयोजन विषय में बताया कि एक भारत और श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन मानस तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रांतों को प्रदर्शित करती हुए खान पान की स्टोले व विभिन्न प्रांतों के लोक गीत व लोक नृत्य की प्रस्तुति के अतिरिक्त विभिन्न मनोरंजन खेल व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने इस अवसर पर महिला मोर्चा और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को जोड़ते हुए राजस्थान सहित सभी प्रांतों के संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के उमेश गर्ग ने बताया कि उत्तर भारत दक्षिण भारत, पूर्व व पश्चिम भारत के खान-पान की विभिन्न विविधता में एकता में बाटते हुए एकता का उत्सव बनाया जाएगा। विधि प्रकोष्ठ के शैलेन्द्र सिंह परमार ने आत्म निर्भर भारत की सफलता की कहानी लोकल फाॅर वोकल के माध्यम से हुए कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवासी प्रकोष्ठ के तेजसिंह ने बताया कि जिला, मण्डल, शक्ति केन्द्र, बुथ स्तर तक के पुराने व नए सभी कार्यक्रर्ताओं, जनप्रतिनिधि इस उत्सव में परिवार सहित शामिल होंगे। शफिक खान ने बताया कि कार्यालय को साज-सज्जा से सुसज्जित किया जाएगा।
इस अवसर पर कंवल प्रकाश किशनानी, घीसू गढवाल, प्रभा शर्मा, भारती श्रीवास्तव, उमेश गर्ग, सरोज चैधरी, तेजसिंह, लक्ष्मी यादव, सरोज कंवर, राधिका सोनी, राजश्री कुमावत, शफिक खान, घनश्याम सिंह चैहान, सुमन साहू, दुर्गा प्रसाद शर्मा, शैलेन्द्र सिंह परमार सहित संबंधित मोर्च व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059