लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा घायल गोवंश के लिए दवाईया उपलब्ध कराई
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा उद्योगपति एवम सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश शर्मा के सहयोग से पंचशीलनगर में अस्थाई रूप से स्थापित आइसोलेशन सेंटर पर लंपी स्कीन रोग महामारी से पीड़ित गऊ माताओं के उपचार में कार्य आने वाली दवाईयां एवम बैंडेज आदि डॉक्टर एवम नर्सिंग स्टाफ को भेंट की इस अवसर पर गोवंश का पूरी निष्ठा से इलाज कर रहे डॉक्टर्स टीम के प्रति आभार प्रकट किया
अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर ने बताया कि लायन अतुल पाटनी के संयोजन में आइसोलेशन सेंटर पहुंचे एवम चिकित्सकों की टीम द्वारा घायल एवम लंपी क्लीन रोग से घायल गोवंश का उपचार कर रहे डॉक्टर की सेवाओं की सराहना की एवम दवाई एवम बैंडेज सोपी जिसे पाकर डॉक्टर टीम ने उसी समय इन दवाइयों को उपयोग में लेते हुए क्लब सदस्यो के सेवाभाव की प्रसंशा की