भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा अजमेर देहात की बैठक ब्यावर विधानसभा के वार्ड नंबर 27 बूथ संख्या 91 व 92 व खटिकान मौहल्ला व रेगरान छोटा बास पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि 75वा अमृत महोत्सव अभियान के तहत बस्ती संपर्क अभियान के जिला प्रभारी नागौर के बाबूलाल बंजारा उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतन गोयर ने की। श्री बाबूलाल बंजारा ने अनुसूचित जाति की बस्तियों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का विकास हो एवं भारतीय जनता पार्टी का काम अनुसूचित जाति बस्तियों में अधिक से अधिक विस्तार से बढे़ और जो कांग्रेस की सरकार हमारी बस्तियों में काम नहीं कर रही है उसके लिए उन्होंने अवगत कराया और कहा कि हमको इस सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, अनुसूचित जाति की बस्तियों में अधिक से अधिक विकास हो सके, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक प्रयास करेगी। कार्यक्रम का संचालन पार्षद एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री रवि चैहान ने किया बैठक में अजमेर देहात कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल जी चैहान, मंडल महामंत्री संतोष जागृत, मोर्चा के उपाध्यक्ष तिलोक तालेपा, मुकेश चैरोटीया, नोरत सोलंकी, दिनेश धोलिया, मंडल मंत्री हेमंत चंदेल, मंडल अध्यक्ष सूरज कमालीया, राकेश गहलोत, रोशन तुनगरिया, गंगाराम चांवरिया, शक्तिकेन्द्र प्रमुख रणबीर चैहान,जिला सोशल मिडिया प्रभारी अनु. जाति मोर्चा, संजय चंडालिया, पूर्व पार्षद देवेंद्र सेन रोहित, तंबोली, किशन सोनल, पवन पंवार, शानू मेघवाल आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
