सर्वोदय कॉलोनी निवासी सुभाष चंद जैन (गंगवाल) के सुपौत्र विदेह जैन (गंगवाल) पुत्र आशीष-अनुमेहा जैन (गंगवाल) ने जे ई ई एडवांस में ऑल इंडिया लेवल पर 35वीं रेंक हासिल कर अजमेर का नाम गौरवान्वित किया। विदेह ने महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग परीक्षा (MHCET) में भी 99.8 पर्सेंटाइल से अंडर 100 स्थान प्राप्त किया है। विदेह का आई आई टी, मुंबई से अपनी इंजीनियरिंग पूरी करने का है। उन्होंने अपनी शिक्षा मुंबई से प्राप्त की है किंतु आपका स्थाई निवास अजमेर में है। विदेह ने अपनी पढ़ाई स्पेक्ट्रम आई आई टी कोचिंग क्लॉस, मुंबई के माध्यम से की है।
विदेह ने ने बताया कि उनकी केमेस्ट्री विषय में विशेष रुचि है। विदेह के पिता आशीष जैन, चार्टर्ड एकाउंटेंट है और मुंबई में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एंड मर्चेंट बैंकिंग फर्म इंस्पिरिजेंस एडवाइजर्स के मैनेजिंग पार्टनर है। विदेह अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता एवं गुरुओं को देते हैं।
अनिल जैन
सर्वोदय कॉलोनी, अजमेर
फ़ोन – 9829215242