पी.एम. मोदी जी के जन्मदिवस पर 50 दिव्यांगों को वितरण किये टी.एल.एम.किट

अजमेर दिनांक 17 सितम्बर 2022 राजस्थान महिला कल्याण मंडल अजमेर द्वारा राष्ट्रीय बौद्धिक सशक्तिकरण संस्थान नॉएडा के सहयोग से माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर संस्था द्वारा संचालित मीनू स्कूल चाचियावास, संजय इन्क्लूसिव स्कूल ब्यावर एवं समुदाय आधारित पुर्नवास कार्यक्रम से 50 बच्चों को शिक्षण अधीगम सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरिता गैना, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा राजस्थान एवं पूर्व जिला प्रमुख अजमेर के मुख्य आतिथ्य एवं मुंसिफ अली खान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान, एडवोकेट अशोक सिंह रावत जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा एवं पूर्व प्रधान पीसांगन पंचायत समिति, जिला मीडिया संयोजक सर्वेश्वर शास्त्री, इन्द्रजीत सिंह जिला परिवीक्षा अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अजमेर, नामो नारायण पाठक,संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक, निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक की गरीमामय में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमति सरिता गैना ने अपने उदबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ कार्य करना बहुत चुनौतिपूर्ण जिसे संस्था द्वारा बहुत बेहतरीन तरीके से धैर्य एवं उत्साह के साथ कर रही है।
श्री अशोक सिंह रावत ने कहा कि अवसर उपलब्ध कराये जाने पर दिव्यांग भी बहुत आगे बढ़ सकते है संस्था द्वारा इन्हें अवसर प्रदान कर पुण्य कार्य किया जा रहा है।
श्री मुसिंफ अली खान के कहा आज सामान्य बच्चांे की देखभाल करना कठिन है ऐसी स्थिति में संस्था विभिन्न प्रकार के दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बना रही है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
श्री नामो नारायण एवं इन्द्रजीत सिंह द्वारा उनके विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि संस्था 2000 से ज्यादा दिव्यांगजनों के साथ कार्य करते हुये उनके कौषल विकास के लिये समय-समय पर उनके लिये सहायक उपकरण वितरण, अभिभावक भाई-बहिन प्रषिक्षण, सहायक प्रशिक्षण सामग्री वितरण आदि षिविरों का आयोजन करती है इसी क्रम मंे आज शिक्षण अधिगम सामग्री वितरण कैम्प का आयोजन किया गया।
टी.एल.एम. किट के बारे मंे जानकारी देते हुये संस्था मुख्य कार्यकारी क्षमा आर कौशिक ने बताया कि बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिये सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्रालय के उपक्रम राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सषक्तिकरण संस्था सिकेन्द्रराबाद के द्वारा यह किट विकसित किया गया है जिसके सहयोग से बौद्धिक दिव्यांगजन अपनी उम्र के अनुसार दैनिक दिनचर्या के कार्य, खुद की देखभाल करना, भाषा ज्ञान, संख्या ज्ञान, सामान्य जानकारी आदि सीख पाऐगें।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के तरूण शर्मा, नानूलाल प्रजापति, लक्ष्मणसिंह चौहान, भगवान सहास षर्मा, अनुराग सक्सैना, ईश्वर शर्मा, करूणा शर्मा, राजकुमार सुनारीवाल, कल्पना चौहान, वीना कश्यप, विक्रान्त बोयत, पद्मा चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नानूलाल प्रजापति ने किया।

राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992

error: Content is protected !!