भजनों, ज्ञानवर्धक संस्मरण व हास्य व्यंग्य के साथ सदस्यों का जन्मदिन भी मनाया
अजमेर 19 सितम्बर ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक सभा अजमेर गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, माल रोड अजमेर में संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिवस आता है उनका माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन भी किया गया।
संस्था के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश वंदना व सामूहिक स्तुति प्रार्थना के साथ हुआ इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत मासिक सभा का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्टि कर अनुमोदन किया। अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिवस आता है उनमें श्री जंवरीलाल बंसल, सुनील सक्सेना, गिरधर गोपाल गोयल, महेशचंद गोयल, विनय गुप्ता, घनश्याम गर्ग, विश्वनाथ सर्राफ, अरुण गुप्ता, विनोद बंसल, ओमप्रकाश वर्मा व अशोक टांक का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनन्दन किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गयी। संस्था के नये सदस्य नवलकिशोर गोयल का भी माल्याअर्पण कर स्वागत किया गया व परिचय कराया गया।
इस अवसर पर श्री के जे ज्ञानी, किस्तूरचन्द शर्मा, रामगोपाल वर्मा, नवल किशोर गोयल, अशोक कुमार शर्मा, जयदेव सांखला, डॉ. के जी गोयल, विनोद बंसल, कमल शर्मा, जे सी ऐरन व घनश्याम वर्मा आदि सदस्यों ने भजन, गीत व ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये जिनसे कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य लाभान्वित हुए।
मासिक सभा में संस्था के संरक्षक श्री कैलाशचन्द अग्रवाल, अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रनारायण अग्रवाल, सचिव सुनील सक्सेना व के जी ज्ञानी, ऑडिटर डॉ. के जी गोयल, कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण मंगल, कमल किशोर गर्ग, अरुण गुप्ता, विनय गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल व अशोक कुमार शर्मा सहित ओमप्रकाश वर्मा, बालकिशन जोशी, अशोक कुमार शर्मा, जंवरीलाल बंसल, अरविन्द अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, अगम प्रसाद मित्तल, के के गोस्वामी, देवेंद्र कश्यप, रघुनंदन स्वरूप अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, जे सी ऐरन, किस्तूरचन्द शर्मा, महेश चंद गोयल, घनश्याम गर्ग, रामगोपाल वर्मा, जयदेव सांखला, विश्वनाथ सर्राफ, गोविंद नारायण कुचिल्या, जनार्दन शर्मा, राजेश मिश्रा, विनोद बंसल, राजेंद्र कुमार ठाडा, हरीश झुरानी, रमेशचंद गोयल, महेंद्र जैन मित्तल, गिरधर गोपाल गोयल, राजेन्द्र गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद वर्मा, भगवान लालवानी, अनिल अग्रवाल, अशोक टांक, घनश्याम वर्मा, कमल शर्मा, घनश्याम दास अग्रवाल, विष्णु अवतार गोयल व नवल किशोर गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अंत में संस्था सदस्य श्री जंवरीलाल बन्सल की और से सभी सदस्यों को अल्पाहार कराया गयास कार्यक्रम का संचालन संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवालने किया।
शैलेन्द्र अग्रवाल,पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल,अजमेर
9414280962