पंचायत समिति की साधारण सभा सम्पन्न

केकड़ी 14 अक्टूबर,(पवन राठी)
पंचायत समिति केकड़ी की साधारण सभा की बैठक प्रधान होनहार सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
साधारण सभा का आयोजन किया गया । बैठक को क्षेत्रीय विधायक
डॉ रघु शर्मा ने वर्चुअली सम्बोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र केकड़ी की समस्त सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग की सड़कों का अधिशाषी अभियन्ता सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग अवलोकन करेंगें तथा मरम्मत योग्य सड़कों का पेचवर्क कार्य अगले 15 दिवस में करें तथा नवीन व स्वीकृत सडकों का कार्य समय पर करवाने के लिये पाबन्द किया गया इसी तरह जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल से संबंधित सदन में उठायी गई समस्त समस्याओं का निराकरण समय पर करने के लिये पाबन्द किया। विद्युत विभाग पर चर्चा के दौरान समस्याओं का समय पर निस्तारण करने का प्रस्ताव लिया। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कार्य गुणवता पूर्ण करवाने का प्रस्ताव लिया। सलारी-मोलकिया वाया तसवारिया बघेरा बाईपास तक सड़क बनाने का भी प्रस्ताव लिया गया। पंचायत समिति सदस्य संदीप पाठक द्वारा पुरानी पानी की टंकी को हटाने का प्रस्ताव लिया एंव बघेरा से हरिरामपुरा, बघेरा से काबरिया तथा बघेरा से थली मोड तक सडक निर्माण के प्रस्ताव लिये पंचायत समिति सदस्य गोपाल मीणा द्वारा केकड़ी से पुराना कोटा रोड़ वाली सड़क पूर्ण क्षतिग्रस्त है जिसमें आये दिन हादसे हो रहे है, उक्त सडक को जल्द से जल्द निर्माण किया जायें। कादेडा पंचायत समिति सदस्य श्री दिनेश कुर्मी द्वारा पेयजल समस्याओं से अवगत करवाया। सदन में विकास अधिकारी मधुसूदन ने मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा ग्राम पंचायतों द्वारा 02 अक्टूबर 2022 की ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित 6.5 करोड़ के वार्षिक प्लान को सदन में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया बाद विचार विमर्श के मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना का बजट सदन में सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया, सदन में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य एंव चिकित्सा विभाग, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, सभी पर चर्चा की गई तथा सदन में उक्त विभागों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर समस्या के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को पाबन्द किया गया तथा सदन में उठे गये सभी मुद्दों को आगामी बैठक से पूर्व समस्या का समाधान कर पंचायत समिति कार्यालय को अवगत करावें । अन्त में प्रधान होनहार सिंह राठौड़ द्वारा आज की समस्त कार्यवाही पर चर्चा करते हुये सधन्यवाद साधारण सभा का समापन किया।बैठक में उप जिला प्रमुख हगामी लाल जाट एंव जिला परिषद सदस्य खुशीराम वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य संदीप पाठक, घनश्याम आर्चाय, दिनेश कुर्मी, श्री बन्नालाल बैरवा, अन्य पंचायत समिति सदस्य तथा पंचायत समिति क्षेत्र के 16 सरपंचों की उपस्थित थें। उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, खीवसिंह राठौड़ उपअधिक्षक पुलिस केकड़ी, तहसीलदार रामकल्याण मीणा व अन्य उपखण्ड स्तर के अधिकारियो ने जनप्रतिनिधियो को समस्याओ के नियमानुसार हल करने को आश्वस्त किया।

error: Content is protected !!