त्योहार सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाए – पंचोली

आतिशबाजी सुरक्षित तरीके से करे व खुद की व दुसरो की सुरक्षा का भी सभी ख्याल रखे,खींव सिंह
==================================================

केकड़ी 19 अक्टूबर(पवन राठी)
दीपावली सहित आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी सदस्यों की मीटिंग केकड़ी शहर पुलिस थाने में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली,पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह राठौड़ के सानिध्य में सम्पन्न हुई,
बैठक के प्रारम्भ में थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की।बैठक में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली ने आगामी दीपावली त्योहार के अगले दिन केकड़ी में निकलने वाली घासभेरू की सवारी के मद्देनजर सभी सीएलजी सदस्यों से घासभेरू की सवारी के दौरान पटाखे फेंकने की परंपरा पर रोक लगाने की अपील की क्योकि इसके कारण कई बार नुकसान होने की संभावना बनी रहती है ,पालिका अधिशाषी अधिकारी बसन्त सैनी ने पटाखे फेंकने पर रोक लगाने व घासभेरू की सवारी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करने का सुझाव दिया,इस पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जब पुलिस के डंडे से भी लोग नही मानते है तो ऐसी अपीलों से कुछ नही होने वाला है।इस पर पुलिस उपाधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों से खुद समझाइस कर इस पर रोक लगाने की अपील की,उपखण्ड अधिकारी पंचोली ने पालिका अधिशासी अधिकारी व सहायक अभियंता विद्युत विभाग को दीपावली पर्व पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित्त रखने व विद्युत कर्मियों व दमकल की व्यस्था को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए।उ0खण्ड अधिकारी पंचोली व पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
बैठक में सहायक अभियंता विद्युत विभाग मुकेश मीणा,पालिका अधिशाषी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी
एडवोकेट मो सईद नकवी,गोपीचन्द चौधरी,राजेन्द्र चौधरी,किशनगोपाल परेवा,नोरत मल साहू,इंसाफ सोरगर,विनोद विजय,महेश बोयत,अब्दुल सलाम गोरी,विनय पांड्या,मनोज कुमावत

बैठक में सहायक अभियंता विद्युत विभाग मुकेश मीणा,पालिका अधिशाषी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी
तहसीलदार रामकल्याण मीणा सहित एडवोकेट मो सईद नकवी,गोपीचन्द चौधरी,राजेन्द्र चौधरी,किशनगोपाल परेवा,नोरत मल साहू,इंसाफ सोरगर,विनोद विजय,महेश बोयत,अब्दुल सलाम गोरी,विनय पांड्या,मनोज कुमावत,
घासभेरू कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!