*पर्व व त्योहार हमारी प्राचीन व गोरवमयी सँस्कृत का अंग है:-भूतड़ा*
केकड़ी/अजमेर 30 अक्टूबर,(पवन राठी)भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के दीपाली स्नेह मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यतिथि सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को कोरोना की त्रासदी से निकाल कर देश के विकास का तीव्र गति से विकास किया है आज भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2023 व 2024 के लिए कमर कस कर तैयारी में जुट जाना चाहिये हालांकि अजमेर देहात संगठन की दृष्टी से बेहतरीन कार्य कर राजस्थान में अग्रणी है उस हेतु बधाई।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि यह हमारी प्राचीन व गौरवमयी सँस्कृत का कमाल है कि त्योहार व पर्व जीवन रूपी गाड़ी में तेल व गिरसिंग का कार्य कर हम में उत्साह व उमंग भरकर तमाम निराशाओं व असफलताओ पर विजय दिलाने का काम करते है। भारत व भारतीयों को त्योहार व पर्वो से दूर नही किया जा सकता है हमारे सभी त्योहार व पर्व कोई ने कोई सन्देश देते है दीपावली का पावन पर्व भी सन्देश देता है शक्तिशाली रावण भी अपने अहंकार व छल के कारण स्वयं व आसुरी शक्ति का विनाश किया।
दीपाली असत्य से सत्य,बुराई से अच्छाई का मार्ग दिखाता है हमे अहंकार रहित होकर कार्य करने की सीख देता है।
स्नेह मिलन को , प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया ,महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गैना, ओ बी सी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना , पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा,जीतमल प्रजापत, पवन जैन,रायचन्द बागड़ी,वीरेन्द्रसिंह कानावत आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कविताएं मुक्तक व गीत सुनकर उत्सव से माहौल बना दिया।
जिला महामन्त्री पवन जैन ने बताया कि स्नेह मिलन संगीत के साथ अनेक कार्यक्रम किये गए। आज इस दिवावली स्नेह मिलन कार्यक्रम मे ,मुकेश कँवर राठौड़, चेतन गोयर, अर्जुन नालिया, अशोक रावत राजेन्द्र महावर,, दिनेश नायक,होनहारसिंह राठौड़, राजेंद्र बिनायका, रामाकिशन गुर्जर, भूपेंदरसिंह शक्तावत, उर्मिला कुमावत रिंकू कँवर राठौड़, सत्यनारायण चौधरी, महेंद्र मझेवाला , आशीष सांड,अर्चना बोहरा सूरजकरण मेघवंशी, सुभाष वर्मा, प्रहलाद शर्मा, वीरभद्रसिंह राठौड़,अनिल राठी,महेश शर्मा,कालू फौजी,रामेश्वर गोस्वामी, रोहित जांगिड़,आनन्द कीर,छोटुलाल गुर्जर,ज्ञानसिंह रावत,कमांडर डाऊसिंह राजाराम गोयल, राजेश्वरी यादव मंजू जांगिड़, कमलेश बंठ, सरोज बिस्सा, रामा गुर्जर, नासिर मंसूरी, विजयप्रतापसिंह शक्तावत, रमेश रावत,देववृतसिंह राठौड़, प्रकाश रावत,रमेश रावत लक्ष्य जैन,सहित सभी मण्डल अध्यक्ष,जनप्रतिनिधी सहित सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन व वन्दे मातरम से हुआ एवं समापन राष्ट्रगान से हुआ।