कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत

जन समस्याओं पर दिया मुख्य मंत्री गहलोत को ज्ञापन

अजमेर! राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुष्कर प्रवास के दौरान कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत कर विभिन्न जन समस्याओं पर ज्ञापन दिया। कांग्रेसियों ने दीपक नगर योजना डिनोटिफाइड करने, माकड़वाली रोड स्थित नवनिर्मित सब्जी मंडी का लोकार्पण करने, भारतीय राजपत्र असाधारण 2001 एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा अनुशासित एडवाइजरी जुलाई 2018 के अनुसार पशुओं के पुनर्वास की पुख्ता व्यवस्था करने, जिला पशु चिकित्सालय अजमेर में पशुओं के लिए इडोर वार्ड स्थापित करने, पुष्कर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 100 कमरों का पुष्कर यात्री निवास का निर्माण एवं 400 सीटर इडोर ऑडिटोरियम बनाने की आग्रह किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल राजेंद्र गोयल डॉ संजय पुरोहित अजय कृष्ण तेन्गौर विजय नागौरा हेमंत जोधा मानव सिंह रावत सुरेंद्र सिंह रावत कपिल सारस्वत सैयद फैसल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया एवं जनसमस्याओं के निराकरण का आग्रह किया

error: Content is protected !!