केकड़ी 14 नवंबर(पवन राठी)
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की कक्षा 11 की छात्रा निहारिका सिंह पुत्री श्री मुकेश कच्छावा ने केकड़ी के उपखंड अधिकारी विकास पंचोली का अपने हाथों से स्केच बनाया है और उसे बाल दिवस पर उपखंड अधिकारी को भेंट किया गया है ।
मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि इस अवसर पर उपखंड अधिकारी श्री विकास पंचोली ने बालिका को आशीर्वाद प्रदान कर उत्तरोत्तर जीवन में प्रगति करने की कामना की है। व्याख्याता विनोद कुमार जैन ने बताया कि बालिका की माता प्रभा कच्छावा जो कि निजी विद्यालय में अध्यापिका है वो भी इसी तरह किसी का भी स्केच बना सकती है , बालिका को यह हुनर अपनी माता से मिला है।