छात्रों की जगह छात्राओं ने मारी बाजी

केकड़ी 15 नवबर (पवन राठी)
अजमेर रोड स्थित लॉर्ड तिरूपति महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत। संस्था के सचिव महेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि अजमेर रोड बिजासन माता मंदिर के सामने लॉर्ड तिरूपति महाविद्यालय में सत्र 2021- 22 बीए द्वितीय वर्ष कला वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। उपाध्याय ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष में कुल 159 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 159 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। संस्था सचिव ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष कला में पायल सेन पुत्री सुरेश सेन 69.5 प्रतिशत प्रथम स्थान, गोरी मीणा पुत्री भागचंद मीणा 67.66 प्रतिशत द्वितीय स्थान, भूमिका पारीक पुत्र उपेंद्र कुमार पारीक 65.66 प्रतिशत तृतीय स्थान रहे। संस्था सहायक लिपिक दुर्गा लाल कुमावत ने बताया कि इस सत्र में बीए पार्ट फर्स्ट एवं बीएससी पार्ट प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। वंचित छात्र छात्राओं को इन दोनों कक्षाओं में प्रवेश लेने का अवसर है। संस्था के मुख्तार मोहम्मद ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया जिन छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अपना प्रवेश कराकर भाग ले सकते हैं। हाल ही में अंतर महाविद्यालय छात्रा वर्ग महिला कबड्डी में अजमेर सोफिया कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम में एक छात्रा का चयन भी हुआ है।इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता शंकर लाल मेघवंशी ,आशीष लक्षकार, लाल चंद साहू ,केदार जाट, अनिल वर्मा , प्रह्लाद कुमावत , विक्रम सेन,दुर्गा लाल कुमावत, सीपी शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा ,जितेंद्र शर्मा सहित मौजूद थे।

error: Content is protected !!