8 वी बोर्ड में सुधासागर की रिद्धिमा रही जिले में प्रथम

आठवी बोर्ड परीक्षा में सुधासागर स्कूल की रिद्धिमा ने अजमेर जिले में प्रथम स्थान हासिल कर केकड़ी का नाम किया रोशन। इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से होगी सम्मानित। केकड़ी 23 नवंबर(पवन राठी)। सत्र 2021-22 की आठवी बोर्ड परीक्षा में सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केकड़ी की मेधावी छात्रा कुमारी रिद्धिमा शर्मा पुत्री दिनेश कुमार शर्मा ने सामान्य वर्ग के अंतर्गत सम्पूर्ण अजमेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर केकड़ी नगर का नाम रोशन किया है। इस आशय की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को एक सूची जारी कर घोषणा की। इस उपलब्धि पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा होनहार बालिका रिद्धिमा को सत्र 2021-22 के अंतर्गत इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत बालिका को बोर्ड द्वारा प्रशस्ति पत्र व चालीस हजार रुपयों की राशि प्रदान की जाएगी।

बालिका के शानदार प्रदर्शन पर सुधासागर स्कूल के अध्यक्ष संजय कटारिया व सचिव आनन्द सोनी ने बधाई देते हुए बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बुधवार को विद्यालय में एक सादे समारोह में निदेशक अजय जैन ने इस उपलब्धि पर छात्रा रिद्धिमा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने संचालन करते हुए आभार व्यक्त किया।

संलग्न: फोटो- छात्रा रिद्धिमा शर्मा।

error: Content is protected !!